लाडली बहना योजना क्या है?
मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के सर्वंगीण विकास हेतु CM Ladli Behna Yojana (मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना) की शुरुआत की है, इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,250 रूपये प्रदान किये जाते हैं.
लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप स्वावलम्बी बनाना, महिलाओं एवं उनपर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना है. जिसके कारण परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका भी प्रोत्साहित होगी.
| डायरेक्ट लिंक |
| आवेदन करें | आवेदन की स्थिति जानें |
| अंतिम सूची देखें | अनंतिम सूची देखें |
| पेमेंट स्टेटस देखें | आधिकारिक वेबसाइट |
| आधार लिंक & डीबीटी की स्थिति | आपत्ति दर्ज करें |
| सामान्य प्रश्न | लाडली बहना आवास योजना |
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
लाड़ली बहना योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलता है?
इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं ले सकती हैं, जो सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करती हों।
लाड़ली बहना योजना में Samagra ID क्यों जरूरी है?
Samagra ID योजना की सबसे महत्वपूर्ण शर्त है, क्योंकि इसी के आधार पर महिला की पहचान, पात्रता सत्यापन और भुगतान DBT के माध्यम से किया जाता है। बिना Samagra ID के योजना का लाभ नहीं मिल सकता।
अगर लाड़ली बहना योजना की किस्त नहीं आए तो क्या करें?
अगर किस्त नहीं आती है तो महिला को अपनी Samagra ID, आधार-बैंक लिंकिंग और बैंक खाते की स्थिति की जाँच करनी चाहिए। इसके बाद पंचायत या नगर निकाय कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।